Popup Image
Advertisement

निगम कर्मियों ने दस मिनट में साफ कर दिया आठ किलोमीटर का सवारी मार्ग

उज्जैन। हमारे सफाई मित्र अपनी मेहनत से नया इतिहास लिख रहे हैं। कुछ ऐसा ही कारनामा उन्होंने सोमवार को निकली बाबा महाकाल की सवारी के बाद कर दिखाया। करीब 8 किलोमीटर के सवारी मार्ग को उन्होंने दस मिनट में ही साफ कर दिया।

Advertisement

दरअसल, मंगलवार को बाबा महाकाल नए शहर में भ्रमण करने आए थे। उनकी पालकी श्री महाकालेश्वर मंदिर, महाकाल चौराहा, गुदरी बाजार, पटनीबाजार, कंठाल चौराहा, नईसड़क, दौलतगंज, मालीपुरा,देवासगेट, फ्रीगंज ओवरब्रिज, टॉवरचौक, शहीद पार्क, माधवनगर अस्पताल के सामने, एलआईसी तिराहे से होते ही दशहरा मैदान आई थी।

करीब 8 किलोमीटर के सफर में पालकी पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई थी। खाद्य सामग्री भी बांटी गई थी। इसकी वजह से सड़क पर कचरा फैल गया था, मगर यूएमसी के सफाई मित्रों ने चंद ही मिनटों में सड़क को चकाचक कर दिया। निगम के स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी उपायुक्त संजेश गुप्ता ने बताया कि सफाई मित्रों के माध्यम से सवारी मार्ग की तत्काल सफाई कराई गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें