महाकाल लोक से मानसरोवर तक एनएसजी ने 5 घंटे में ढूंढे 5 ‘आतंकी’

मॉकड्रिल कर होस्टेज को छुड़ाया
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आतंकी घटनाओं की रोकथाम के लिए बने देश के सबसे बेहतरीन दस्ते नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात महाकाल लोक में पांच घंटे में पांच आतंकी तलाशे। उन्होंने होस्टेज (बंदी) श्रद्धालुओं को छुड़ाया और आतंकियों को ढेर किया। यह ऑपरेशन नाइट विजन कैमरे के साथ अंधेरे में किया गया।
दरअसल कर्नल अभिषेक और असिस्टेंट कमाडेंट निखिल के नेतृत्व में एनएसजी टीम गुरुवार शाम 7 बजे महाकाललोक पहुंची थी। 110 कमांडो ने रात करीब 10 बजे मूवमेंट शुरू किया और यह सिलसिला रात करीब 1.30 बजे तक चला।
प्रॉमिनेट मंदिर होने से रूटीन मॉकड्रिल
श्री महाकालेश्वर मंदिर देश का प्रॉमिनेट मंदिर है। मंदिर और श्रद्धालुओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इसी कड़ी में एनएसजी के साथ टेबलटॉप एक्सरसाइज (मॉकड्रिल)की गई। इसमें एटीएस, आईबी, टैंपल मैनेजमेंट, लोकल पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया।
-आलोक शर्मा, एएसपी पूर्व, उज्जैन









