उन्हेल कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार भारी बंदोबस्त के बीच निकाला जुलूस

उज्जैन। उन्हेल के नागझिरी थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला बोलने वाले मुख्य आरोपी सरदार बंजारा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसका पूरे गांव और उन्हेल में हाथ पीछे बांधकर जुलूस निकाला गया।उस पर पाइप भी बरसाए गए।
दरअसल, उन्हेल थाने के सब इंस्पेक्टर धारासिंह चावड़ा तीन आरक्षकों के साथ सरदार बंजारा को पकडऩे गए थे। उसने 11 अक्टूबर को गांव में रहने वाली महिला के साथ मारपीट की थी। परिजनों ने सरदार को हिरासत में लेने का विरोध किया था और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से दो सुगनाबाई और पूजा को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को सरदार को पकड़ा गया। कोर्ट पेशी पर ले जाते हुए सरदार का पूरे उन्हेल नगर में जुलूस निकाला गया। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की गई।









