Popup Image
Advertisement

उज्जैन में बनेगा 140 करोड़ से सांदीपनि लोक, जमीन पर पेंच

करीब 20 बीघा जमीन की जरूरत, प्रशासन ने बैठक बुलाई, दो लोग देने को तैयार, आसाराम आश्रम वालों ने कहा सूरत ट्रस्ट करेगा फैसला

Advertisement

सुधीर नागर उज्जैन। महाकाल नगरी उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली महर्षि सांदीपनि आश्रम को 140 करोड़ रुपए से सांदीपनि लोक बनाने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रशासन ने इस सिलसिले में सांदीपनि आश्रम परिसर में जमीन मालिकों की बैठक बुलाई थी, जिसमें से दो जमीन मालिकों ने सहमति दे दी है लेकिन आसाराम आश्रम प्रबंधन ने 5.50 बीघा जमीन देने से साफ इनकार कर दिया है।

प्रबंधन की ओर से आए प्रतिनिधि ने कहा है कि इसका फैसला सूरत ट्रस्ट करेगा। लोक के दायरे में अवंतिका आंग्रे और इंदिरानगर निवासी कन्हैयालाल परमार की जमीन भी आ रही है। दोनों ने जमीन देने पर सहमति जता दी है। बैठक में पंचनामा बनाकर धारा 4 के प्रकाशन की जानकारी सभी को दे दी गई है। बैठक में नायब तहसीलदार शेफाली जैन, पटवारी अनिल बोरासी, पार्षद हेमंत गेहलोत, यूडीए के सब इंजीनियर मनमोहन मालवीय भी उपस्थित थे। इस बैठक के बाद धारा 4 का प्रकाशन जल्द होने की संभावना है।

Advertisement

श्रीकृष्ण की 40 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी

महाकाल लोक जैसा कॉरिडोर बनेगा
सांदीपनि लोक 130 करोड़ रुपए से विकसित होगा। जीएसटी सहित यह राशि 140 करोड़ होने की संभावना है। इससे लोक में भगवान श्रीकृष्ण की 40 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सुदामा की भी प्रतिमा होगी और श्रीकृष्ण की 64 कलाओं की जानकारी भी रहेगी। परिसर में महाकाल लोक जैसा कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 20 बीघा (5 हेक्टेयर) जमीन की जरूरत है।

Advertisement

धारा 4 के तहत बैठक, दो मालिकों की सहमति
यह सही है कि भू-अर्जन अधिनियम की धारा 4 के तहत तीन जमीन मालिकों की बैठक बुलाई गई थी। दो ने सहमति दे दी है लेकिन आसाराम आश्रम की ओर से सहमति नहीं दी गई है। अब आगे की प्रक्रिया होगी।
-शैफाली जैन, नायब तहसीलदार

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें