Popup Image

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 45 पैसे में 10 लाख का बीमा कवर

अच्छी खबर- रेलवे आरक्षित श्रेणी के सभी यात्रियों के लिए लाया योजना, फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर और नॉमिनी की जानकारी देनी होगी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मंगलवार से रेल से सफर करने वाले आरक्षित श्रेणी के हर यात्री को दस लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा। इसके लिए यात्रियों को सिर्फ 45 पैसे प्रीमियम के तौर पर चुकाने होंगे। अच्छी बात यह है कि यह सुविधा 5 से 11 साल के उन बच्चों को भी मिलेगी, जिन्होंने बर्थ सुविधा नहीं ली है।

दरअसल, अब तक यह सुविधा सिर्फ ई-टिकट बुक करने वाले यात्रियों को ही थी। अब इसे आरक्षित श्रेणी के सभी यात्रियों के लिए लागू किया जा रहा है। मंगलवार से इसकी शुुरुआत होगी।

Advertisement

किस पर कितना बीमा कवर

  1. मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता पर 10 लाख।
  2. आंशिक दिव्यांगता पर 7.50 लाख।
  3. चोट से अस्पताल में भर्ती होने पर 2 लाख।
  4. पार्थिव शरीर के परिवहन पर 10 हजार।

योजना की शर्तें

Advertisement
  1. यह योजना केवल भारतीय यात्रियों को ही मिलेगी।
  2. योजना कन्फर्म, आरएसी श्रेणी के यात्रियों के लिए रहेगी।
  3. पांच साल से कम उम्र के बच्चे जिनकी सीट बुक नहीं होगी, वे बीमा योजना के पात्र नहीं रहेंगे।
  4. पांच साल से ऊपर और ११ साल तक के बच्चे बर्थ और बगैर बर्थ के भी पात्र होंगे।
  5.  एक ही पीएनआर के सभी यात्रियों के लिए बीमा कवर लागू होगा।

यूं मिलेगी बीमित होने की जानकारी
आरक्षण फॉर्म पर दिए मोबाइल नंबर पर बीमा पॉलिसी की डिटेल भेजी जाएगी। इस लिंक पर क्लिक कर नामांकन संबंधी जानकारी भरनी होगी। इसमें नॉमिनी का नाम देना होगा। नाम नहीं देने की स्थिति में दावा भुगतान घोषित व्यक्ति को किया जाएगा।

आरक्षण फार्म में संशोधन
रेलवे ने बीमा सुविधा के लिए अपने आरक्षण फॉर्म में बदलाव किया है। इसमें बीमा विकल्प और पॉलिसी की जानकारी दी है। योजना के मौजूदा नियमों की जानकारी पीआरएस काउंटर से ली जा सकती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें