Popup Image
Advertisement

रामघाट पर गंदे पानी में ही लगाई श्रद्धालुओं ने डुबकी, पूरे मास चलेगा स्नान का क्रम

स्नान, दान और पुण्य कमाने वाला सनातनियों का कार्तिक मास शुरू

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सनातन संस्कृति में वैदिक पंचांग का आठवां महीना कार्तिक (दामोदर) मास मंगलवार से शुरू हो गया। इस मास में कई पर्व-त्योहार आएंगे। इनकी शुरुआत 29 अक्टूबर को करवा चौथ से होगी और यह सिलसिला 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा (देव दिवाली ) तक चलेगा।

कार्तिक मास को स्नान, दान और पुण्य कमाने वाला महीना माना जाता है। मंगलवार को गंदे शिप्रा जल में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। फिलहाल नदी के जल की हालत खराब है और इसमें ही पूरे मास नहान करना श्रद्धालुओं की मजबूरी है।

Advertisement

इस्कॉन में नि:शुल्क दीपदान
कार्तिक मास में दीपदान का महत्व है। इस्कॉन ने नि:शुल्क दीपदान का प्रबंध किया है।

कार्तिक मास में रहेंगे यह त्योहार

Advertisement
तारीख त्योहार
29 अक्टूबर करवा चौथ
6 नवंबर धनतेरस
7 नवंबर रूप चौदस
8 नवंबर दिवाली
9 नवंबर गोवर्धन पूजा
10 नवंबर भाई दूज
15 नवंबर छठ पूजा
18 नवंबर आंवला नवमी
20 नवंबर देवउठनी एकादशी
23 नवंबर हरिहर चतुर्दशी
24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा (देव दिवाली)

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें