Popup Image
Advertisement

चौड़ी सड़कों का अतिक्रमण हटाने निकली निगम की टीम, कोयला फाटक से निजातपुरा तक की कार्रवाई

3 गैराज संचालकों का काटा 1500 का चालान

Advertisement

उज्जैन। सुगम यातायात के लिए प्रशासन ने सड़कें चौड़ी की। अब इन सड़कों पर अतिक्रमण हो रहा है। कहीं पार्किंग की जा रही है तो कहीं गैराज वाले वाहन खड़े कर रहे हैं। नतीजा चौड़ी सड़कें फिर से संकरी हो रही हैं। सोमवार को नगरनिगम की टीम कार्रवाई करने निकली और तीन गैराज संचालकों का चालान काट दिया।
दरअसल, कोयला फाटक से कंठालचौराहे तक चौड़ी हुई सड़क पर निजातपुरा में गैराज वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। उनके वाहन सड़क पर ही पार्क हो रहे हैं। इस वजह से जाम की स्थिति भी बन रही है। सोमवार को निगम की रिमूवल गैंग ने अतिक्रमण हटाया व संचालकों पर जुर्माना भी लगाया।

यहां भी हुई कार्रवाई
कंठाल चौराहा- सती गेट मार्ग पर भी टीम निकली। उसने दुकानदारों को समझाइश दी। उन्हें कहा कि सड़क पर अतिक्रमण नहीं करें। अपना सामान दुकान के भीतर रखें।

Advertisement

रीगल टॉकीज निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का काम धीमा, 5 लाख की पैनल्टी लगाई
उज्जैन। पुराने नगरनिगम कार्यालय और रीगल टॉकीज को तोड़कर बनाए जा रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का काम बेहद धीमा चल रहा है। हाल यह है कि अब तक केवल 18 फीसदी ही काम हुआ है। सोमवार को मुआयना करने निकले महापौर मुकेश टटवाल ने निर्माण कंपनी पर 5 लाख रुपए की पैनल्टी लगाने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि काम की गति बहुत धीमी है। ऐसे में यह समय पर कैसे पूरा होगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी को संसाधन एवं मजदूर बढ़ाने का कहा।

Advertisement

महापौर ने कहा कि यह क्षेत्र बहुत ही व्यस्त इलाका है, ऐसे में रात के समय भी काम किया जाए। मटेरियल लाने में रात के समय का उपयोग किया जाए।

अभी कॉम्प्लेक्स में रैंप की शटरिंग की जा रही है। यह रैंप बेसमेंट में वाहन ले जाने के लिए बनाई जा रही है। लोअर बेसमेंट का काम करीब-करीब पूरा होने को हैं। यह पूरा होने के बाद ग्राउंड फ्लोर का काम शुरू होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें