Popup Image
Advertisement

बेटमा से भागकर आई किशोरी को परिजन ने उज्जैन स्टेशन से तलाशा

जीआरपी ने बेटमा पुलिस को अपहरण के मामले में किया सुपुर्द

Advertisement

उज्जैन। बेटमा से एक किशोरी लापता हो गई। परिजन ने उसके अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई और स्वयं तलाश करते हुए उज्जैन स्टेशन पहुंचे। यहां किशोरी मिली तो उसे जीआरपी थाने ले गए, जहां से उसे बेटमा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।

जीआरपी के अनुसार 13 वर्षीय नाबालिग को उसके माता पिता थाने लेकर आए। उन्होंने बताया कि बेटी इंदौर के बेटमा से लापता हुई थी। उसके अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने के बाद तलाश करते हुए उज्जैन स्टेशन आए। यहां किशोरी मिल गई जिसकी सूचना बेटमा थाने पर दी। पुलिस ने माता पिता से कहा कि किशोरी को जीआरपी थाने लेकर जाओ।

Advertisement

बेटमा से एसआई मुन्नालाल डोडियार उज्जैन जीआरपी आए और किशोरी को अपने साथ बेटमा ले गए। जीआरपी का कहना है कि बालिका के अपहरण की रिपोर्ट बेटमा थाने में दर्ज है। इस कारण उसके बयान दर्ज करने के बाद ही माता पिता को सुपुर्दगी दी जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें