Popup Image
Advertisement

पति से विवाद के बाद मायके में रह रही महिला का अपहरण

बच्च्े मोबाइल चला रहे थेे, परिजन गए थे काम पर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली दो बच्चों की मां का अज्ञात बदमाश ने अपहरण कर लिया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वह मायके में रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि लीलाबाई पति देवीसिंह गरसिया निवासी एलाउंस सिटी आरडी गार्डी मेडिकल के पास ने बेटी पूजा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि पूजा की शादी 5 वर्ष पहले ग्राम आष्टा के धर्मेंद्र कछावासे हुई थी। उसके दो बच्चे कृष्णा व चिया हैं। पति मारपीट करता था, इसलिए वह मायके चली आई थी।

Advertisement

सोमवार स्रुबह लीलाबाई व उसके दो बेटे मेडिकल कॉलेज में नौकरी पर गए थे। घर पर पूजा व उसके दो बच्चे थे। जब वह नौकरी से घर लौटी तो देखा बच्चे मोबाइल चला रहे थे। पूजा घर में नहीं थी। आसपास तलाश करने पर उसकी जानकारी नहीं मिली तो थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें