Popup Image
Advertisement

टेंपल विकास के लिए यूडीए को मिला टर्म लोन इंडियन ओवरसीज बैंक देगा 643.39 करोड़ रुपए

अच्छी खबर : इंदौर में हुई अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में टर्म लोन के लिए एमओयू साइन

Advertisement

सीएम की मौजूदगी में यूडीए अध्यक्ष डॉ रवि सोलंकी और बैंक अफसरों के बीच करार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन और नलखेड़ा के बगलामुखी धाम 11 मंदिरों को विकसित करने के उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के प्रोजेक्टस को बड़ा सहारा मिल गया है। इंडियन ओवरसीज बैंक यूडीए को 643.39 करोड़ रुपए का टर्म लोन देने को तैयार हो गया है। इस संबंध में इंदौर में हुई अबर्न ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिग) भी साइन हो गया। यूडीए के तरफ से अध्यक्ष डॉ.रवि सोलंकी और बैंक की ओर से मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हरि रमन ने साइन किए। एमओयू होने के बाद उज्जैन के कालभैरव लोक, भूखीमाता लोक, मंगलनाथ लोक, गढ़कालिका लोक जैसे मंदिर डेवलपमेंट प्रोजेक्टस के पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है।

Advertisement

दरअसल, यूडीए 1124.52 करोड़ की राशि से उज्जैन और आगरमालवा के 11 मंंदिर और घाटों को विकसित करना चाहता है। प्रोजेक्टस पर खर्च होने वाली राशि का भुगतान संबंधित वित्तीय संस्था को मंदिर विकास से होने वाले राजस्व से किया जाएगा। यूडीए शुरुआती चरण में 200 करोड़ रुपए के टेंपल बांड भी जारी करने जा रहा है। यह योजनाएं सिंहस्थ में बहुत उपयोगी होंगी। यह योजनाएं उज्जैन की अर्थव्यवस्था को भी गति देंगी। इसी मकसद से यह काम किया जा रहा है।

यूं चुकाई जाएगी राशि
यूडीए मंदिरों को विकसित करेगा। इस विकास से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। कर्ज का भुगतान प्रोजेक्टस से होने वाले राजस्व से होगा। इस राजस्व में दान राशि शामिल नहीं होगी। राजस्व कम रहता है तो यूडीए अपने स्तर पर चुकारा करेगा

Advertisement

यह लोग थे उपस्थित

एमओयू के दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, यूडीए अध्यक्ष रवि सोलंकी, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, यूडीए सीईओ संदीप सोनी, विधि अधिकारी मनीष जोशी, इंडियन ओवरसीज बैंक के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हरि रमन उपस्थित थे।

यूडीए ने अपनी प्रॉपर्टी मॉर्डगेज रखी, मंदिर की नहीं
टर्म लोन यूडीए अपने बूते पर ले रहा है। उसने अपनी प्रॉपर्टी मॉर्डगेज रखी है। मंदिर की नहीं। मंदिर हमारी धरोहर हैं और इनको मॉर्डगेज नहीं रखा जाता। यूडीए समयसीमा में अपने सारे टेंपल प्रोजेक्ट पूरे करेगा। यह प्रोजेक्ट उज्जैन की अर्थव्यवस्था को और तेज रफ्तार देंगे।
डॉ. रवि सोलंकी, अध्यक्ष, यूडीए

प्रोजेक्ट खर्च (करोड़ ₹)
कालभैरव लोक 164.50
मंगलनाथ लोक 123.90
सांदीपनि लोक 163.55
शनि मंदिर 120.40
84 महादेव 30.00
अंगारेश्वर मंदिर 83.00
भूखीमाता मंदिर 106.57
गढ़कालिका मंदिर 15.51
सिद्धवट घाट 14.58
श्रीकृष्ण योजना 217.51
बगलामुखी धाम 85.00
कुल खर्च 1,124.52
यूं जुटाई जाएगी राशि
राशि जुटाने का स्रोत राशि (करोड़ ₹)
टर्म लोन 643.39
टेंपल बॉन्ड 200.00
अर्बन चैलेंज फंड 281.00
सब्सिडी 26.00
कुल राशि 1,150.39

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें