Popup Image
Advertisement

चौड़ीकरण में मकान तोड़े, अब 15 करोड़ का मुआवजा देंगे!

नगर निगम के विशेष सम्मेलन की श्रद्धांजलि से शुरुआत

Advertisement

उज्जैन। सिंहस्थ तैयारियों के तहत सड़कों के चौड़ीकरण के लिए जिन मकानों को तोड़ा गया है और जो तोड़े जाएंगे उनको 15 करोड़ रुपए का मुआवजा देने पर नगरनिगम में सम्मेलन में चर्चा होगी। पीएम आवास योजना के तहत 15 करोड़ रुपए का कर्ज लेने पर भी विचार किया जा रहा है।

शुक्रवार को नगर निगम का विशेष सम्मेलन दोपहर 11.30 बजे शुरू हुआ। निगम अध्यक्ष कलावती यादव की अध्यक्षता में शुरू हुए सम्मेलन में चर्चा के लिए 27 प्रस्ताव रखे गए हैं। वंदे मातर्म से सम्मेलन की शुरुआत हुई और फिर श्रद्धांजलि का सिलसिला शुरू हुआ। पूर्व महापौर रामेश्वर अखंड, पार्षद माया त्रिवेदी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दोपहर

Advertisement

करीब 12 बजे महापौर मुकेश टटवाल सदन में पहुंचे और आगे की प्रक्रिया शुरू हुई। निगम सम्मेलन में पहली बार स्मार्ट सिटी सीईओ डॉ . नेहा जैन भी शामिल हो रही हैं, वे फिलहाल प्रभारी आयुक्त की भूमिका में हैं। आयुक्त अभिलाष मिश्रा ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। अपर आयुक्त संतोष टैगोर और पवनकुमार सिंह भी मौजूद हैं। अमूमन सम्मेलन की शुरुआत वंदेमातर्म से होती है और उसके बाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होती है। श्रद्धांजलि सबसे अंत में रखी जाती है। पर शुक्रवार को वंदेमातर्म के बाद सीधे श्रद्धांजलि का दौर शुरू हुआ।

कर्ज का प्रस्ताव खास
सम्मेलन में प्रधानमंत्री आवास योजना (सबके लिए आवास-2022) के एएचपी घटक के अंतर्गत शेष परियोजना को पूरा करने के लिए हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुडको) अथवा किसी अन्य बैंक से लगभग 15 करोड़ रुपये का ऋण लेने की स्वीकृति के प्रस्ताव रखे गए हैं। यह सबसे महत्वपूर्ण है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें