Popup Image
Advertisement

सोशल मीडिया से कर रहे थे प्रमोशन, कॉल कर तलाशा पता, फिर जाकर दबोच लिया

घनी बस्ती में पकड़ा पटाखों का जखीरा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Advertisement

कोर्ट के आदेश पर जल्दी ही किए जाएंगे नष्ट

उज्जैन। शास्त्रीनगर में रहने वाले दो भाइयो ने घर पर ही पटाखा गोदाम बना डाला। दोनों यहीं से सोशल मीडिया पर प्रमोशन कर पटाखे बेच रहे थे। पुलिस ने प्रमोशन वाले नंबर पर कॉल कर पता तलाशा और फिर दबिश दे डाली। 10 लाख कीमत के पटाखे पकड़े गए हैं। एक को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरा फरार है। कोर्ट के आदेश पर पटाखों को जल्द ही नष्ट किया जाएगा।

Advertisement

दरअसल, शास्त्रीनगर के मकान नंबर 345/9 से यह कारोबार किया जा रहा था। यह मकान जगदीश शर्मा का है। उनके बेटे शुभम और सौरभ पटाखे बेच रहे थे। चूंकि इनके पास पटाखे बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था, ऐसे में इन्होंने घर को ही दुकान बना डाला। सोशल मीडिया पर यह प्रमोशन कर अपना कारोबार कर रहे थे। इन्होंने मकान की पहली मंजिल पर गोदाम बना रखा था और यहीं से इनका धंधा चल रहा था। सोशल मीडिया पर पोस्ट देखने के बाद पुलिस अलर्ट हुई और फिर नंबर निकालकर कॉल किया गया। यहां से घर का पता मिला तो टीआई तरुण कुरील टीम के साथ धमक पड़े। मौके से 10 लाख कीमत के पटाखे जब्त किए गए। मौके से सौरभ शर्मा को पकड़ा गया।शुभम शहर से बाहर था।

भाई के साथ कर रहा था कारोबार
टीआई तरुण कुरील ने बताया कि शुभम और सौरभ भाई हैं और दोनों मिलकर काम कर रहे थे। सौरभ को पकड़ लिया गया है, जबकि शुभम उज्जैन से बाहर होने के कारण फरार है। मौके से 10 लाख रुपए कीमत के पटाखे जब्त किए हैं।

Advertisement

पटाखे रखना चुनौती
पटाखों को जब्ती के पास नीलगंगा थाने ले जाया गया। इनको रखना पुलिस के लिए चुनौती भरा काम है। विस्फोटक सामग्री होने से आग का डर है,ऐसे में इनके नष्टीकरण जल्द से जल्द करने की कोशिश की जा रही है। कुरील ने बताया कि कोशिश होगी कि पटाखों का डिस्पोजल जल्द से जल्द हो जाए।

पुलिस की अपील अवैध पटाखे नहीं बेचें
उज्जैन पुलिस ने अवैध पटाखे नहीं बेचने की अपील की है। पुलिस के अनुसार आवासीय क्षेत्र में असुरक्षित तरीके से पटाखे रखने से हादसा हो सकता है। यह आम आदमी की जिंदगी खतरे में डाल सकता है। ऐसे में अवैध पटाखे नहीं बेचें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें