Popup Image
Advertisement

यूनिटी के लिए दौड़ा उज्जैन : लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनी

उज्जैन। देश की एकता, अखंडता और समरसता को बरकरार रखने के लिए शनिवार को उज्जैन दौड़ पड़ा। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस प्रशासन की रन फॉर यूनिटी में महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, निगम सभापति कलावती यादव और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Advertisement

दशहरा मैदान से मैराथन शुरू हुई और इसमें पुलिस अफसर-कर्मी, कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने जमकर भागीदारी की। मैराथन का समापन दशहरा मैदान पर ही हुआ। इस मौके पर एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रौशनकुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें