Popup Image
Advertisement

घर से भागी पत्नी को वापस लेने आए पति को बच्चें ने पिटवाया

1 साल पहले दो बच्चें को लेकर आ गई थी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सुवासरा में रहने वाले एक युवक की पत्नी एक साल पहले दो बच्चों के साथ घर छोड़कर उज्जैन चली आई।पति उसे वापस लेने उज्जैन आया तोबच्चों ने कुछ युवकों से अपने ही पिता को पिटवा दिया। पंवासा थाना पुलिस ने उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि विक्रम पिता रामचंद्र राठौर (45) निवासी घसोई सुवासरा की पत्नी कालीबाई 1 साल पहले दो बच्चों के साथ लापता हो गई थी। विक्रम ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला। विक्रम ने बताया कि पिछले दिनों उसे जानकारी मिली कि कालीबाई पंवासा क्षेत्र में बच्चों के साथ रहती है। वह तलाश करता हुआ उज्जैन पहुंचा।

Advertisement

बच्चें का स्कूल से पीछा किया: पंवासा क्षेत्र में कालीबाई व बच्चों को तलाशना मुश्किल होने पर विक्रम राठौर सरकारी स्कूल पहुंचा जहां उसके दोनों बच्चे पढ़ते थे। यहां उसने क्लास से बच्चों को बुलाकर घर का पता पूछा लेकिन उन्होंने पता नहीं बताया। विक्रम स्कूल की छुट्टी होने का इंतजार करने लगा और बच्चों के घर लौटते उनका पीछा किया।

बेटा ही लाया 3 युवकों को
विक्रम ने बताया कि वह स्कूल से बच्चों का पीछा करते हुए उनके घर की ओर जा रहा था। कुछ ही देर में उसका बेटा रामस्वरूप (१६) 3 युवकों के साथ आया। युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। बेटे ने धमकी भी दी कि वापस आया तो जान से खत्म कर देंगे।

Advertisement

गांव का युवक भगाकर लाया

विक्रम ने बताया कि गांव में रहने वाला बालूसिंह ही कालीबाई व बच्चों को भगाकर लाया है। उसका पंवासा क्षेत्र में भी मकान है जिन्हें वहां रखा है और पत्नी से मिलने भी नहीं दे रहा। हालांकि मारपीट के दौरान बालूसिंह घटना स्थल पर मौजूद नहीं था। पंवासा थाना पुलिस ने विक्रम की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें