कल उज्जैन उत्तर में नहीं आएगा नलों से पानी

पाइपलाइन की शिफ्टिंग के कारण बनेगी ऐसी स्थिति
Advertisement
उज्जैन। मप्र रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआरडीसी) के ब्रिज निर्माण के कारण पीएचई ने पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम मंगलवार को शुरू किया है। यह काम दिनभर चलेगा। इस वजह से उज्जैन उत्तर क्षेत्र की टंकियां भरने की संभावना कमजोर रहेगी। ऐसे में बुधवार को उज्जैन उत्तर क्षेत्र में जलप्रदाय नहीं हो सकेगा। पीएचई ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।
Advertisement









