महामंडलेश्वर महेंद्र गिरी और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन। केंद्रीय फूड एवं सार्वजनिक राज्य मंत्री बीएल वर्मा और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर महेंद्र गिरि सोमवार को बाबा श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे। गिरि दर्शन से अभिभूत हो गए और उन्होंने कहा कि अकाल मृत्यु वह मरे जो काम करे चांडाल का, काल उसका क्या करे, जो भक्त हो महाकाल का।
Advertisement
गिरि ने कहा कि दर्शन करने के बाद आनंद आ गया। गुजरात के जूनागढ़ से आए गिरि ने कहा कि दर्शन करने के बाद उन्हें बेहद ऊर्जा मिली है। वे जूनागढ़ में मंदिर निर्माण होने से पहले बाबा महाकाल के दर्शन करने आए हैं। यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। वर्मा ने कहा कि वे बाबा महाकाल की कृपा लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा बड़े दयालु हैं और उनका असीम आशीर्वाद मुझे मिला।
Advertisement









