Popup Image
Advertisement

ऑपरेशन प्रहार : इनामी महिला तस्कर को किया गया गिरफ्तार

उज्जैन। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में पुलिस ने एक इनामी महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, महाकाल पुलिस ने पूर्व में बेगमबाग और अब अहमदनगर में रहने वाली रूबीना उर्फ नम्मो उर्फ नन्नो कुरैशी को एनडीपीएस मामले में 2014 में गिरफ्तार किया था। यह प्रकरण जेएमएफसी अंकिता पलाश की कोर्ट में चल रहा है। जमानत मिलने के बाद 2023 में रूबीना फरार हो गई थी। वह बेगमबाग छोड़कर अहमदनगर में रहने लगी थी। उसकी गिरफ्तारी पर १० हजार रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस ने उसे दबोच लिया है।

Advertisement

दो वारंटी गिरफ्तार

पानबिहार पुलिस ने लंबे समय से फरार दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक सजायाफ्ता है। सजायाफ्ता वारंटी का नाम संदीप सिंह है। वह पंचेड़ का रहने वाला है। वह सजा सुनाए जाने के बाद फरार था। इसी तरह शंकरपुर के राहुलसिंह को भी पकड़ा गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें