Popup Image
Advertisement

होटल में था एसटीपी प्लांट, शुद्ध हो रहा था पानी, फिर भी लगा 8 हजार का जुर्माना

उज्जैन। निजातपुरा स्थित होटल अविका एलाइट पर नगरनिगम की टीम ने 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। होटल प्रबंधन ने जैव अवशिष्ट के निपटारे के लिए एसटीपी प्लांट लगा रखा है। कचरे से खाद भी बन रही हैऔर गंदे पानी को शुद्ध कर सिंचाई में उपयोग हो रहा था लेकिन फिर भी व्यवस्थागत कई खामिया  थीं।

Advertisement

दरअसल, सीवरेज हादसे में चार लोगों की मौत के बाद नगरनिगम का अमला अलर्ट मोड पर है। वह होटल-रेस्टोरेंट की जांच कर रहा है। इसी कड़ी में टीम होटल अविका पहुंची थी। यहां होटल प्रबंधन ने कचरा निष्पादन की कई व्यवस्था कर रखी हैं। होटल प्रबंधन जैविक कचरे से खाद बना रहा था। वह खाद के बाद निकले कचरे को बेच भी रहा था।

यहां मिली कमी

Advertisement

टीम को एसटीपी टैंक की नियमित सफाई में कमी मिली। सैनेटाइजेशन भी कमजोर था।

यह दिए निर्देश

Advertisement

 एलपीजी प्लांट में उपचार संबंधी व्यवस्था भी रखी जाए।

 एसटीपी परिसर में एग्जॉस्ट सिस्टम लगाया जाए।

बल्क वेस्ट जनरेटर यूनिट संबंधी नियमों का पालन ठीक से किया जाए।

उपयंत्री नरेश जैन एवं एसआई धीरज कलोसिया ने जुर्माने की कार्रवाई की। इस दौरान ओम साई विजन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें