Popup Image
Advertisement

रनाहेड़ा गोलीकांड का फरार आरोपी हिरासत में

उज्जैन। रनाहेड़ा में गोली चलाने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, चार महीने पहले रनाहेड़ा में इस गोलीकांड को आरोपी ने अपने भर्इा के साथ अंजाम दिया था।

Advertisement

दरअसल, यह मामला एक युवती को जबरन ले जाने से जुड़ा है। रनाखेड़ा में रहने वाली युवती को धूलमहू के विकास आंजना ने अपने साथियों के साथ अगवा करने की कोशिश की थी। इस संबंध में युवती के काका ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आंजना ने देसी कट्टे से हवाई फायरिंग कर दहशत पैदा की थी। हालांकि उसका प्रयास असफल हो गया था।

युवती के काका ने पानबिहार पुलिस चौकी पर विकास आंजना एवं अन्य आरोपियों के के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। जांच में यह सामने आया था कि घटना के समय विकास का भाई राजेश सिंह भी उसके साथ था। पुलिस ने तब विकास को तो पकड़ लिया था लेकिन राजेश फरार चल रहा था। उसे भी दबोच लिया गया है। आरोपी को कोर्ट पेश किया गया। यहां से जेल भेजने के आदेश हो गए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें