Popup Image
Advertisement

शासन से मांगी अखाड़ों के विकास के लिए राशि धीरेंद्र शास्त्री मुद्दे को तूल नहीं देने की अपील

उज्जैन पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महंत रवींद्र पुरी ने मीडिया से की चर्चा

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयङ्क्षसह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की सराहना की

उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने उज्जैन की सिंहस्थ की तैयारियों को अभूतपूर्व बताते हुए स्थानीय अखाड़ों में होने वाले विकास कार्यों के लिए प्रशासन से राशि जारी करने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की उन्होंने तारीफ की लेकिन वाघेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री के मुद्दे को तूल नहीं देने की अपील भी की।
पुरी बुधवार को बडऩगर रोड स्थित निरंजनी अखाड़ा कैंप में थे। वे नासिक सिंहस्थ के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उज्जैन आए हुए हैं। यहीं उन्होंने मीडिया से बात की।

Advertisement

सिंहस्थ के काम बेहतरीन, अखाड़ों की राशि जारी हो
पुरी ने कहा कि उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ बेहतरीन होगा। यहां के काम बहुत अच्छे चल रहे हैं। अब शासन को स्थानीय अखाड़ों के विकास के लिए राशि जल्दी से जल्दी जारी करनी चाहिए, ताकि काम प्रारंभ हो सकें। उन्होंने बताया कि नासिक सिंहस्थ में देवेंद्र फडनवीस सरकार ने 7-7 करोड़ की राशि दी है।

धीरेंद्र शास्त्री निश्चल
एक सवाल के जवाब में पुरी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री निश्चल हैं। वे सनातन के लिए बने हैं। उन्होंने सनातन के लिए यात्रा भी निकाली है। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने भोलेपन में बोल दिया। इस मामले को तूल नहीं देना चाहिए।

Advertisement

संतों के आश्रम तोडऩे से तकलीफ होती है, पर अतिक्रमण तो नहीं करें

पुरी ने कहा कि सिंहस्थ क्षेत्र में संतों के आश्रम तोडऩे पर तकलीफ तो होती है लेकिन अतिक्रमण तो नहीं होना चाहिए। इन मामलों में अंडर स्टैडिंग होनी चाहिए। जिन लोगों ने आश्रम-मठ आदि बना लिए हैं वे अंडर स्टैडिंग दे सकते हैं।

सिंहस्थ विकास के लिए निरंजनी-आनंद अखाड़ेने दी अपनी जमीन
सिंहस्थ विकास के लिए निरंजनी और आनंद अखाड़े ने अपनी जमीन भी दी है। सिक्सलेन बन रहे बडऩगर रोड के दायरे में निरंजनी और आनंद अखाड़े की जमीन भी आ रही है। इसके लिए १६ फीट तक निशान लगाए गए हैं। १६ बाय ५०० फीट की जमीन रोड चौड़ीकरण में जा रही है। अध्यक्ष ने नई जगह पर अखाड़े की बाउंड्रीवॉल का काम शुरू करवा दिया है। बुधवार को उन्होंने काम का मुआयना किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें