Popup Image

बच्चों को पटाखे दिलवाना, पेमेंट मैं करूंगा अनाथालय में भी मनाएं दीपावली : मिश्रा

बच्चों के चेहरों पर खुशी लाने से बड़ा पुण्य कुछ नहीं

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज देवास। पुलिस की वर्दी में सख्ती और जिम्मेदारी के साथ संवेदनशीलता का चेहरा भी देखने को मिला। गुरुवार रात पटाखा बाजार के निरीक्षण पर पहुंचे एसपी आदित्य मिश्रा ने नागुखेड़ी क्षेत्र में दुकानदारों से बातचीत के दौरान ऐसा संदेश दिया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि अनाथालय और वृद्धाश्रम में भी दीपावली की खुशियां पहुंचाएं। बच्चों को पटाखे दिलवाने का खर्च वे स्वयं उठाएंगे।

निरीक्षण के दौरान एसपी एक पटाखा दुकानदार से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को पटाखे दिलवाना, पेमेंट मैं कर दूंगा। अनाथालय में बच्चों के लिए पटाखे दीजिए और वृद्धाश्रम में भी जाकर दीपावली मनाइए। आप वहां जाएं और बच्चों के साथ पटाखे चलाएं, इससे उन्हें बहुत खुशी मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर खुशी लाने से बड़ा पुण्य कुछ नहीं हो सकता। मैं बच्चों को लेकर आता हूं और उनसे पटाखे खरीदवाता हूं।

Advertisement

एसपी की इस आत्मीय पहल पर दुकानदार ने भी सहजता से जवाब दिया- इसलिए सर, बालाघाट में आपके लिए लोग रो रहे थे। दुकानदार की यह टिप्पणी वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। इस छोटे से संवाद में एसपी के व्यवहार और लोगों से उनके जुड़ाव की झलक दिखाई दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें