Popup Image

दीपावली की धूम : महाकाल मंदिर में पुजारी परिवार की महिलाओं-बच्चों ने लगाया उबटन

अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए घाट

Advertisement

उज्जैन/अयोध्या। देशभर में आज दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बाजारों से लेकर मंदिरों तक रौनक दिखाई दे रही है। घरों में दीप सजाने और लक्ष्मी पूजन की तैयारियां चल रही हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में काली पूजा का आयोजन होगा।

मध्य प्रदेश में दिवाली की शुरुआत श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई। यहां भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का अभ्यंग स्नान कराया गया। पुजारी परिवार की महिलाओं और बच्चों ने बाबा को उबटन लगाया, वहीं पुजारियों ने गर्म जल से स्नान कराया। इसके बाद भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे।

Advertisement

फुलझड़ी जलाकर उत्सव की शुरुआत की

दीपावली के अवसर पर महाकाल मंदिर की परंपरा के अनुसार आरती के दौरान फुलझड़ी जलाकर उत्सव की शुरुआत की गई। मंदिर में दिवाली पर होने वाली चारों आरतियों में फुलझड़ी जलाने की परंपरा है। इसमें प्रात: कालीन भस्म आरती, अभ्यंग स्नान के बाद होने वाली आरती, संध्या आरती और शयन आरती शामिल हैं। प्रत्येक आरती में एक-एक फुलझड़ी जलाई जाएगी। महाकाल मंदिर में त्योहार सबसे पहले मनाने की परंपरा रही है। दीपावली पर भी धार्मिक विधि-विधान के साथ बाबा महाकाल के पूजन और अभ्यंग स्नान से पर्व का शुभारंभ हुआ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें