Popup Image

डमी से बताया मर्डर की जांच कैसी होनी चाहिए

70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की जोन स्तरीय पुलिस प्रतियोगिता

Advertisement

वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी -वीडियोग्राफी की तीन विधाओं में 7 जिलों के पुलिसकर्मियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के परिसर में एक युवक का शव खून से सना पड़ा था। उसके हाथ-पैर नहीं थे और सीने पर खून के निशान थे। उलझे हुए इस मसले को सुलझाने की मशक्कत उज्जैन पुलिस रेंज के सात जिलों के पुलिसकर्मी कर रहे थे। लाश की अलग-अलग स्थिति, एंगल से वह परीक्षण कर रहे थे और अपने निष्कर्ष एक कागज पर नोट कर रहे थे। आखिर में उन्होंने शव की गुत्थी को सुलझा लिया।

Advertisement

दरअसल, पुलिस लाइन में 70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के तहत उज्जैन जोन के पुलिसकर्मियों के लिए स्पर्धा रखी थी। इसमें उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच एवं मंदसौर जिलों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शािमल हुए।

तीन स्तर पर परीक्षण
स्पर्धा में तीन भाग रखे गए थे। पहला वैज्ञानिक अनुसंधान, दूसरा फोटोग्राफी और तीसरा वीडियोग्राफी था। इन विधाओं के माध्यम से पुलिसकर्मियों की अपनी अनुसंधान क्षमता, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी दक्षता बतानी थी। रेंज के सभी पुलिसकर्मियों ने इसमें अच्छा प्रदर्शन किया।

Advertisement

स्पर्धा से चुने गए पुलिसकर्मी महाराष्ट्र में होने वाली 70 वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में उज्जैन जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह मीट 15 से 20 दिसंबर तक मुंबई में होगी।

इन लोगों ने दिया मार्गदर्शन

स्पर्धा एएसपी (पूर्व) आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में हुई। डीएसपी भारत सिंह यादव, एफएसएल अधिकारी शकुंतला गवली, आरआई, रणजीत सिंह, सूबेदार स्वाति कामले, सब इंस्पेक्टर विनोद सिंह राठौर, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, जयराम चौहान, धीरज नेवल, कांस्टेबल संदीप अहिरवार, योगेंद्र सिंह, राजकुमार सेंधव ने स्पर्धा का संचालन किया। प्रतियोगिता के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन किया गया।

आखिर क्यों होती है यह मीट
पुलिस ड्यूटी मीट का उद्देश्य अफसरों एवं कर्मचारियों की अनुसंधान क्षमता को डेवलप करना होता है। एक दूसरे से सीख कर वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक तकनीकी कौशल हासिल करते हैं। इस वजह से प्रभावी अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन एवं अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें