सुविधा : दिवाली के लिए रेलवे ने चलाई दो अनारक्षित और एक वीकली स्पेशल ट्रेन

अहमदाबाद-झंझारपुर, अहमदाबाद-राजगीर के बीच चलेगी
उत्राण-खातीपुरा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी
उज्जैन। दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने दो अनारक्षित ट्रेन चलाई है। इसी तरह एक स्पेशल ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा। अनारक्षित ट्रेन अहमदाबाद-झंझारपुर, अहमदाबाद-राजगीर के बीच चलेंगी, जबकि स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक होगी और उत्राण-खातीपुरा के बीच चलेगी। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा।
1 ट्रेन संख्या 09437/09438 अहमदाबाद-झंझारपुर अनारक्षित
13 नवंबर को रात ११.५५ पर अहमदाबाद से शुरू होगी। १४ नवंबर को सुबह ५.१० बजे रतलाम और इसी दिन सुबह ७.१५ बजे उज्जैन स्टेशन पर आएगी। रविवार को दोपहर २.०० बजे यह झंझारपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09438 झंझारपुर- अहमदाबाद 15 नवंबर को शाम 5 बजे रवाना होगी। यह सोमवार को दोपहर २.१२ बजे उज्जैन और ३.५६ बजे रतलाम पहुंचेगी।
यह रहेंगे स्टॉपेज
दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर,विदिशा, बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा एवं सकरी।
2 ट्रेन संख्या 09445/09446 अहमदाबाद-राजगीर अनारक्षित
09445 अहमदाबाद-राजगीर स्पेशल हर शनिवार रात १२.०५ बजे अहमदाबाद से चलेगी। यह रविवार सुबह 5.20 रतलाम और सोमवार को 11.10 बजे राजगीर पहुंचेगी। 09446 राजगीर- अहमदाबाद हर रविवार दोपहर २.१० बजे राजगीर से चलेगी। यह सोमवार शाम ५.३५ बजे रतलाम और इसी दिन रात १०.४५ बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
यह रहेंगे स्टॉपेज
आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिण्डौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन , बक्सर ,आरा, दानापुर, पटना, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ और नालंदा।
3 ट्रेन संख्या 09131/09132 उत्राण- खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल
09131 उत्राण- खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक सोमवार को दोपहर २.१५ बजे उत्राण से चलेगी। यह इसी दिन रात ८.५५ बजे रतलाम आएगी। मंगलवार सुबह १० बजे यह खातीपुरा पहुंचेगी। खातीपुरा-उत्राण साप्ताहिक हर मंगलवार दोपहर 12.40 बजे चलेगी। यह रात ११.४८ बजे रतलाम और बुधवार सुबह 6.40 बजे उत्राण पहुंचेगी।
यह रहेंगे स्टॉपेज
अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चितौडग़ढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, मदार, किशनगढ़, एवं जयपुर।









