Popup Image

धर्मगुरु बोले- आपसे बहुत प्यार मिलता है, जल्दी ही लौटूंगा

स्वागत: 53 वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के स्वागत में उमड़ा बोहरा समुदाय, दो जगह की जियारत

Advertisement

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया सिंहस्थ में पधारने का निमंत्रण

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बोहरा समुदाय के 53 वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन ने कहा कि उज्जैन से उन्हें बहुत प्यार मिलता है और वह जल्दी ही फिर से उज्जैन आएंगे और यहां अपना समय बिताएंगे। करीब 13 घंटे तक शहर में रहे सैयदना साहब के दीदार के लिए स्थानीय के साथ आसपास का बोहरा समुदाय भी उमड़ा था। सीएम डॉ. मोहन यादव भी उनसे मिलने मजार ए नजमी पहुंचे और सिंहस्थ में पधारने और मोहरर्म उज्जैन में ही करने का निवेदन किया। सुबह करीब 10 बजे धर्मगुरु तराना रवाना हुए। वहां विधायक महेश परमार और बोहरा समुदाय ने उनका स्वागत किया।

Advertisement

 

Advertisement

धर्मगुरु सोमवार रात करीब 9. 00 बजे इंदौर से उज्जैन पहुंचे थे। सबसे पहले वे खाराकुआं स्थित हसन बादशाह की दरगाह पर गए। बुरहानी स्काउट के स्वयंसेवकों ने उन्हें सलामी दी। इस बीच उन्होंने मौजूद लोगों का अभिनंदन भी स्वीकार किया। वे कमरी मार्ग स्थित मजार ए नजमी पहुुंचे। यहां बैंड और स्वयंसेवकों ने धुन बजाकर अभिनंदन किया। यहां करीब 7 फीट ऊंचे स्टेज पर जब वह पहुंचे तो आका मौला-आका मौला गूंज उठा। उन्होंने यहीं ेसे समाजजन का अभिवादन स्वीकार किया। रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर उन्होंने मजारे ए नजमी में जियारत की।

सीएम को हेल्थ और उद्योग का मिला आश्वासन
सीएम सुबह करीब 9 बजे सैयदना साहब से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक सिंहस्थ, विकास सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने सैयदना साहब से सिंहस्थ में पधारने और मोहरर्म उज्जैन में ही करने का निवेदन किया। सैयदना साहब ने राज्य के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने उज्जैन में अस्पताल और औद्योगिक विस्तार के लिए राज्य सरकार को हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।

कुछ दिन यहां रूकूंगा
तराना रवाना होने से पहले उन्होंने विदाई वाअज (प्रवचन) देते हुए कहा कि उज्जैन उनका पसंदीदा शहर है। यहां का अपनापन देखकर लगता है कि यहां बार-बार आऊं। जल्दी ही लौटूंगा। कुछ दिन यहां रूकूंगा भी।

कदमबोशी नहीं- शार्ट कार्यक्रम होने से सैयदना साहब की कदमबोशी नहीं हो सकी। पीआरओ असगरअली मोयद्दी ने कहा कि शार्ट विजिट पर सैयदना साहब आए थे। सीएम ने उनसे मुलाकात की। सिंहस्थ और डेवलपमेंट पर चर्चा हुई है। सैयदना साहब का स्वागत मुर्तजा भाई बड़वाहवाला, हातिम भाई हररवाला आदि ने भी किया।

सैयदना साहब का अभिनंदन किया
सैयदना साहब से मुलाकात की है। उन्हें दिवाली की बधाई दी है। बोहरा समुदाय अमनपसंद समाज है। उनके धर्मगुरु का अभिनंदन करने आया था।
डॉ. मोहन यादव, सीएम

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें