Popup Image

सिंहस्थ क्षेत्र में सड़कों के लिए जमीन देने वाले किसानों को सीएम ने दिए चेक

1211.34 करोड़ के नए कामों में अंगारेश्वर का प्रोजेक्ट भी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र में बनने वाली सड़कों के लिए जमीन देने वाले किसानों को मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुआवजे के चेक बांटे। उन्होंने 1211.34 करोड़ रुपए के निर्माण कामों को भूमिपूजन भी किया। नए कामों में 495 करोड़ राशि की सिंहस्थ क्षेत्र की सड़कें, 83 करोड़ रुपए का अंगारेश्वर मंदिर पऔर 3.80 करोड़ रुपए का 84 महादेव विकास प्रोजेक्ट मुख्य रूप से शामिल हैं।

चिंतामन मार्ग स्थित होटल अथर्व में नगर भाजपा ने दिवाली मिलन समारोह भी इस दौरान रखा। भाजपा कार्यकर्ता इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने पहुंचे। सीएम ने इस मौके पर कहा कि सिंहस्थ के काम उज्जैन की तस्वीर बदल देंगे। लोग विकास में भरपूर सहयोग कर रहे हैं। ङ्क्षसहस्थ के लिए वे जिस तरह अपनी जमीन, मकान दे रहे हैं, वह अभिनंदनीय है। उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें