Popup Image

दीपावली पर घर आया युवक फंदे पर लटका मिला

उज्जैन। ऋषि नगर में रहने वाले युवक ने डिप्रेशन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माधव नगर थाना पुलिस ने शव का पीएम कराया। रवि पटेल पिता राजेन्द्र (41) बिलासपुर में जॉब करता था। परिजन ने बताया कि पत्नी से तलाक हो चुका था। वह दीपावली पर घर आया था। सोमवार शाम करीब 5.30 बजे पिता ने उसे फंदे पर लटके देखा। रवि ने केबल वायर से फांसी लगाई थी। परिजन के मुताबिक रवि कुछ समय से डिप्रेशन में रहने लगा था। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं है।

Advertisement

बीमारी से परेशान वृद्ध ने जहर खाकर दी जान
उज्जैन। बापू नगर में रहने वाले वृद्ध ने बीमारी से परेशान होकर जहर खा लिया। परिजन उन्हें चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईश्वरलाल पिता तौलाराम मालवीय (70) ने सोमवार रात घर के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। घर में पत्नी मायाबाई थी। उन्होंने बेटे मनोज को इसकी सूचना दी। परिजन उन्हें चरक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि ईश्वरलाल शुगर व अन्य बीमारी से पीडि़त थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें