Popup Image

अचानक धधकी कार, कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान, हड़कंप

उज्जैन। शहर के व्यस्त चौराहों में से एक नानाखेड़ा पर (समुद्र मंथन चौराहा) पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अर्टिगा कार में आग लग गई। अचानक धधकी कार से कूद कर ड्राइवर ने जान बचा ली लेकिन इस बीच कार पूरी तरह खाक हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों का मजमा लग गया। नानाखेड़ा थाने के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की।

Advertisement

दरअसल यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बडऩगर तहसील के निवासी राहुल पिता राधेश्याम की है। वह ट्रेवल्स का काम करता है। रतलाम से वह एक परिवार को लेकर धार्मिक यात्रा पर उज्जैन आया था। बुकिंग करने वाले लोग किसी से मिलने गए थे। कार उन्होंने समुद्र मंथन चौराहे पर पार्क की थी। ड्राइवर राहुल कार के अंदर था। पार्टी जैसे ही लौटी, राहुल ने इग्निशन स्वीच चालू किया तो तेज चिंगारी निकली। सीएनजी कार ने देखते ही देखते आग पकड़ ली। राहुल तब तक कार से बाहर कूद गया था।

15 मिनट में पाया काबू
कार में आग की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि जब तक काबू पाया, कार कबाड़ में बदल चुकी थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें