Popup Image

10 साल के स्वच्छता सर्वेक्षण में उज्जैन दूसरी बार सिरमौर, सात साल बाद फिर से हासिल किया ताज

कचरा कलेक्शन, बिजली उत्पादन और वेस्ट से बेस्ट नवाचार से बना अवॉर्ड का हकदार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दस साल पुराने स्वच्छता सर्वेक्षण में उज्जैन ने 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में दूसरी बार नंबर एक का ताज हासिल कर लिया। सात साल पहले (2019) भी उज्जैन इस श्रेणी में पहले नंबर पर आया था। पिछले साल उज्जैन ने स्वच्छता लीग वाले शहरों में अपनी श्रेणी में स्वच्छता सर्वेक्षण लीग वाले शहरों में अपना स्थान पक्का किया था। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव और निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा को स्वच्छता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में उज्जैन के पहली पोजिशन हासिल करने में कई प्रक्रियाएं मददगार बनी। उज्जैन नगर निगम ने 100 फीसदी कचरा कलेक्शन किया। कचरे से बिजली का उत्पादन किया और वेस्ट से बेस्ट जैसे नवाचार किए।

कचरे से प्रोडक्ट बनाने में दिलाया सम्मान
उज्जैन नगर निगम ने कचरे से प्रोडक्ट बनाने में महारथ हासिल की है। खासकर बायो वेस्ट से बेस्ट बनाने में उज्जैन नगर निगम अन्य निकायों से बहुत आगे हैं। यहां कोकोनट, खराब वस्त्र, जूते-चप्पल और जैविक खतरों से बाय प्रोडक्ट बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसी जज्बे ने जीत दिलाई।

Advertisement

इन नवाचारों के कारण उज्जैन को मिला पुरस्कार

1. 100फीसदी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन- उज्जैन शहर के ५४ वार्ड में ९६ वाहनों के माध्यम से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। यह कचरा चार भाग सूखा, गीला, सेनेटरी, एवं घरेलू हानिकारक जैसे चार भागों में एकत्र हो रहा है। 156आईईसी सदस्य इस व्यवस्था पर निगरानी रखते हैं।

Advertisement

2. लीगेसी वेस्ट का 100 फीसदी रेमेडीएशन गोदिंया ट्रेंचिंग ग्राउंड और एमआर-5 के लीगेसी वेस्ट का 100 फीसदी रेमेडीएशन नगरनिगम कर रहा है। यहां आने वाले कचरे का रोजाना निष्पादन हो रहा है। यहां बगीचा विकसित हो चुका है।

3. निर्माल्य से अगरबत्ती, धूपबत्ती, गुलाल मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य से अगरबत्ती, धूपबत्ती और गुलाल बनाई जा रही है।

4. कचरे से बिजली उत्पादन- एमआर-५ स्थित टीपीडी मेथेनेशन प्लांट में बल्क वेस्ट जनरेटर की मदद से बिजली का उत्पादन हो रहा है।

5. दिन में तीन बार सफाई- शहर में दिन में तीन बार सफाई कराई जा रही है। यह काम सारे ५४ वार्ड में चल रहा है।

6. वेस्ट कपड़ों से पैपर बैग, फाइल- घाटों पर छोड़े जाने वाले वेस्ट कपड़ों से पैपर बैग, फाइल कवर बनाए जा रहे हैं।

7. वेस्ट को बेस्ट बनाने के लिए तीन बड़े नवाचार- वेस्ट को बेस्ट बनाने के लिए निगम ने इस साल तीन बड़े नवाचार किए हैं। इसके मुताबिक जूते-चप्पल, कोकोनट और जैविक अवशिष्ट से ईंधन बनाने के प्लांट लगाए जा रहे हैं। घट्टिया में सीबीजी प्लांट तैयार हो रहा है। यहां सीबीजी बनेगी। उद्योगों को यह सीबीजी सप्लाई की जाएगी।

8. पर्व-त्योहार पर विशेष सफाई अभियान- निगम की टीम ने पर्व-त्योहार पर सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। होली, दिवाली पर हाथोंहाथ सफाई की जा रही है।

9. शिप्रा कवच- शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए 25 सदस्यीय समिति गठित की है, जो नदी में निर्माल्य डालने से रोकती-टोकती है।

इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को स्वच्छता में मिला दूसरा स्थान

15 वार्डों में 100त्न घर-घर कचरा कलेक्शन से चमका देपालपुर

इंदौर। इंदौर ने स्वच्छता में अपने अनुभव और मॉडल की मदद से देपालपुर की तस्वीर बदल दी। इसी उपलब्धि के लिए ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों शहरों को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। करीब 20 हजार आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देपालपुर ने यह उपलब्धि हासिल की।

इंदौर की मेंटरशिप में देपालपुर ने एक साल के भीतर स्वच्छता व्यवस्था में बड़ा सुधार किया। सभी 15 वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण, पुराने कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण और बेहतर मॉनिटरिंग से शहर की व्यवस्था बदली। करीब दो साल पहले देपालपुर मध्यप्रदेश के 380 शहरों में स्वच्छता के मामले में 378वें स्थान पर था।

पिछले सर्वेक्षण में देश के 2030 शहरों में इसे 1710वीं रैंक मिली थी। इसके बाद इंदौर ने देपालपुर को जोड़ीदार शहर बनाकर अपनी स्वच्छता व्यवस्था, तकनीक और संसाधन साझा किए। इसका असर यह हुआ कि करीब 20 हजार आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देपालपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया और राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया। 30 सितंबर 2025 को शुरू हुई स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत इंदौर को देपालपुर का मेंटर बनाया गया था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें