Popup Image

यामाहा मोटरसाइकिल पर ले जा रहे थे गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार, गांजा जब्त

ऑपरेशन प्रहार : तराना पुलिस व क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। तराना पुलिस की मदद से क्राइम ब्रांच ने यामाहा मोटरसाइिकल पर गांजा ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि बगोदा से तराना की तरफ गांजा लेकर तस्कर आ रहे हैं। यह लोग यामाहा मोटरसाइकिल पर सवार हैं। पुलिस ने तराना-बगोदा रोड पर नाटाखेड़ी तिराहे पर नाका लगाया और बगैर नंबर की यामाहा मोटरसाइकिल से गुजर रहे दो युवकों को रोका। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम रवि पिता प्रह्लाद और चेतन पिता विक्रम परमार बताया। दोनों तराना के गोलवा के रहने वाले हैं। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ।

Advertisement

सीट के नीचे नीले रंग की प्लास्टिक में रखा था: आरोपियों ने सीट के नीचे नीले रंग की प्लास्टिक थैली के अंदर मादक पदार्थ छिपा रखा था। इसकी मात्रा 5.312 किलोग्राम थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें