Popup Image

शाजापुर में ट्रक से टकराई क्रेटा कार, दो लोग घायल; एक के सिर में आई चोट

शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे-52 पर सड़क हादसा हो गया। नैनावद के पास आगे चल रहे ट्रक में पीछे से क्रेटा कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत सामान्य है।

Advertisement

ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, क्रेटा कार में चार लोग सवार होकर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से गुजरात के भरुच जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब कार शाजापुर से गुजर रही थी, तभी नैनावद के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

Advertisement

कार चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान शेख मोहम्मद मुल्ला (36) पिता शेख मोहम्मद और मोहम्मद हातिम खान (44) पिता मकसूद अली के रूप में हुई है।

एक घायल के सिर में चोट, दोनों की हालत सामान्य

Advertisement

हादसे की सूचना मिलने पर डायल-112 की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी डॉक्टर क्षितिज मुरारी ने बताया कि एक व्यक्ति के सिर में चोट आई है, जबकि दूसरे को मामूली चोटें लगी हैं।

दोनों घायलों की हालत फिलहाल सामान्य है और अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें