Popup Image

प्रसूता और नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ हंगामा

बोलाई स्वास्थ्य केंद्र में परिजन ने लगाए लापरवाही के आरोप, दो कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन

Advertisement

सीएमएचओ ने जांच टीम गठित करने और बीएमओ को नोटिस देने की कही बात

अक्षरविश्व न्यूज शाजापुर। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रसव के बाद प्रसूता मोनिका परमार और उसके नवजात की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजन और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए परिजन ने बोलाई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर हंगामा किया।

Advertisement

मामला 9 नवंबर की शाम करीब 7 बजे का है। हंगामे की सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. कमला आर्य स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। यहां उन्हें परिजन के विरोध का सामना करना पड़ा। काफी देर तक चली चर्चा के बाद सीएमएचओ ने नर्सिंग ऑफिसर अनुसुइया और एएनएम मधुबाला को निलंबित करने का आश्वासन दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए टीम गठित करने और बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही। परिजनों से चर्चा के दौरान सीएमएचओ ने मोहन बड़ोदिया ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं पर असंतोष जताया।

उन्होंने जिले में प्रसव के दौरान अब तक 10 मातृ-शिशु मौतें होने की जानकारी दी। वहीं बोलाई स्वास्थ्य केंद्र में नवजातों की छह मौतें होने की बात भी सामने आई। जिम्मेदारों की जवाबदेही को लेकर जब सीएमएचओ से सवाल किए गए तो वे स्पष्ट जवाब देने के बजाय वहां से जाने लगीं। परिजनों ने प्रसव के दौरान हुई गतिविधियों और घटनाक्रम की जानकारी के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग दिखाने की मांग की। हालांकि अस्पताल के कैमरे बंद होने की बात सामने आई।

Advertisement

पत्नी और नवजात को खोने का दर्द बयां करते हुए रो पड़ा पति

सीएमएचओ जब मृतका के पति से बातचीत कर रही थीं, तब पत्नी और नवजात को खोने का दर्द बयां करते हुए वह भावुक हो गया और रोने लगा। इसी दौरान गुस्से और दुख में उसने हाथ में रखा कांच का गिलास फोड़ दिया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई और खून निकलने लगा। पति ने आरोप लगाया कि लापरवाही के आरोपों के बावजूद एएनएम मधुबाला को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजन ने मामले में पैसों के लेन-देन को लेकर भी आरोप लगाए और निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें