स्कूल जाने की उम्र में उठाया आत्मघाती कदम, छात्रा की मौत

उज्जैन। पानखेड़ी में रहने वाली 10 वीं की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। माधव नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। पुलिस ने बताया कि महक पिता रशीद मंसूरी (15) निवासी पानखेड़ी तराना 10 वीं की छात्रा थी। उसने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे पहले तराना सरकारी अस्पताल और बाद में उज्जैन के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महक की मृत्यु हो गई। पिता रशीद ने बताया कि पांच बच्चों में महक तीसरे नंबर पर थी। वह तीन-चार दिनों से उदास रहने लगी थी। उसने जहर क्यों खाया इसकी जानकारी नहीं है।
घर में तबीयत बिगड़ी अस्पताल के पहले मौत
उज्जैन। पंवासा में रहने वाले युवक की बुधवार रात घर में तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में मृत्यु हो गई।दिनेश पिता खेमराज डाबी (40) निवासी पंवासा वेल्डिंग करता था। रात करीब 8.30 बजे उसकी घर में तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। परिजन ने बताया कि संभवत: हार्ट अटैक के कारण उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।









