Popup Image

पायरो से युवक की जैकेट जलाई

रात 11.30 बजे फ्रीगंज में दो पक्षों के बीच मारपीट

Advertisement

उज्जैन। बुधवार रात फ्रीगंज में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें एक युवक की पायरो से जैकेट जला दी। माधव नगर थाना पुलिस ने मामले में क्रास केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि संदीप पिता श्यामसिंह कुशवाह निवासी गांधी नगर आगर रोड मधुर डेयरी के पास फ्रीगंज में पानी पताशी का ठेला लगाता है। यहां रात करीब 11.30 बजे यश चावड़ा पिता रामेश्वर निवासी शास्त्री नगर अपने दोस्त के साथ पहुंचा। पुराने विवाद में समझौते की बात को लेकर संदीप और यश के बीच कहासुनी हुई।

Advertisement

कुछ देर बाद यश अपने दोस्त कलश आरोड पिता विशाल हारोड निवासी मालीपुरा व अन्य के साथ वापस आया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हुई जिसमें संदीप कुशवाह के साथी ने यश की पायरो चलाकर जैकेट जला दी। माधव नगर पुलिस ने संदीप कुशवाह और कैलाश हारोड की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें