Popup Image

गुर्जर गैंग का गुर्गा पहुंचा हिरासत में 13 अक्टूबर को फोड़ी थी स्कॉर्पियो

उज्जैन। गुर्जर गैंग का गुर्गा पुलिस हिरासत में पहुंच गया है। वह 13 अक्टूबर को स्कॉर्पियो फोडऩे की वारदात में शामिल था। दरअसल मोहननगर में रहने वलो मदनलाल तला की स्कॉर्पियो में 13 अक्टूबर केा तोडफ़ोड़ की गई थी। इसकी वजह उनके पुत्र शिवम का गुर्जर गैंग के अनमोल गुर्जर से चल रहा विवाद था।

Advertisement

पहले शिवम और अनमोल दोनों दोस्त थे। फिर दोनों में विवाद हो गया। घटना वाले दिन अनमोल शिवम के घर पहुंचा और पिस्टल लहराकर धमकाने की कोशिश की। उसके साथ ढांचा भवन का राज सिजोतिया और एक अन्य युवक भी थे। ढांचा भवन के रहने वाले राज ने स्कॉर्पियो पत्थर मारकर तोड़ दी। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने राज को गिरफ्तार कर लिया है। उसका इलाके में जुलूस निकाला गया। इस दौरान वह कान पकड़कर माफी मांगता रहा। उसकी हेकड़ी पुलिस ने निकाल दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें