Popup Image

महाकाल मंदिर के प्रशासक को हटाने की मांग, करणी सेना ने निकाली रैली

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को करणी सेना ने प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक को पद से हटाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और संतों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय तक मार्च किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर तरणताल से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

प्रशासक पर सुरक्षाकर्मियों को संरक्षण देने का आरोप

Advertisement

करणी सेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के साथ हुई कथित अभद्रता और VIP दर्शन व्यवस्था को लेकर भी संगठन ने सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक पर सुरक्षाकर्मियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रशासक को पद से हटाया जाना चाहिए।

मंदिर की छवि खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Advertisement

करणी सेना के शैलेंद्र सिंह झाला ने कहा कि प्रथम कौशिक के कार्यकाल में मंदिर में अनियमितताएं हो रही हैं। इससे महाकाल मंदिर की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने कलेक्टर से प्रशासक को हटाने और मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। झाला ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो करणी सेना इस मुद्दे पर आगे खुद आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासक को नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में इससे बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार की मांग

करणी सेना के नगर अध्यक्ष लव ठाकुर ने कहा कि मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। महाकाल मंदिर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां दर्शन के लिए आने वाले हर भक्त के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मंदिर में बेहतर व्यवस्थाएं होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। संगठन ने प्रशासन से मंदिर की व्यवस्था सुधारने और श्रद्धालुओं की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें