Popup Image

‘जलती लाश’ की दहशत: कचरे के ढेर में खाक मिला अज्ञात शव… मची खलबली

कचरे से उठ रही थी दुर्गंध… रात में ही डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम ने खंगाला घटनास्थल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। रात के घने अंधेरे में आजाद नगर थाना क्षेत्र उस वक्त दहल उठा, जब कचरे के ढेर से उठती लपटों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ। बीती देर रात मिली इस खौफनाक सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक शरीर पूरी तरह खाक हो चुका था। पुलिस ने शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है। अब खाकी इस पहेली को सुलझाने में जुटी है कि किसी ने कत्ल के बाद सबूत मिटाने के लिए लाश को आग के हवाले किया है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी है।

टीआई लोकेश भदौरिया के मुताबिक, आई-2 रोड स्थित सिग्नेचर हाइट्स के पास कचरे के ढेर में शव जलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल के नजदीक ही राजपूत समाज का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल एक युवक को कचरे के ढेर से तेज बदबू आई। संदेह होने पर उसने नजदीक जाकर देखा तो होश उड़ गए और तत्काल डायल-100 पर पुलिस को खबर दी।

Advertisement

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मामले की गंभीरता को देखते हुए आजाद नगर पुलिस ने रात में ही डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाकर बारीकी से छानबीन कराई। टीम ने आसपास के इलाके की सर्चिंग कर कई अहम सैंपल जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें