Popup Image

एक टिप्पणी पड़ी भारी! युवक को पकड़कर पीटा, फिर निकाला जुलूस

आगर में जैन मंदिर के पास हुआ विवाद, युवती और स्थानीय लोग आरोपी को लेकर पहुंचे थाने

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज आगर-मालवा। शहर में रविवार रात एक युवती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवती ने टिप्पणी का विरोध करते हुए युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी युवती का साथ दिया और युवक को घेर लिया। इसके बाद युवती और स्थानीय लोग आरोपी को जुलूस के रूप में कोतवाली थाने लेकर पहुंचे। घटना जैन मंदिर के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आगर के छावनी क्षेत्र की रहने वाली युवती रविवार रात जैन मंदिर के पास मौजूद थी। इसी दौरान सुसनेर निवासी रोहित पिता जगदीश राजोरिया ने उस पर कथित तौर पर ‘हॉट एंड क्यूट’ टिप्पणी की। युवती ने इसका विरोध किया। बात बढऩे पर उसने युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और युवक को घेर लिया।

Advertisement

जुलूस के रूप में थाने पहुंचे
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। इसके बाद युवती और स्थानीय लोग आरोपी युवक को जुलूस के रूप में थाने लेकर पहुंचे। युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी नागेश यादव के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुका है छेड़छाड़ का मामला

Advertisement

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शहर की मास्टर कॉलोनी में भी एक बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। अब जैन मंदिर के पास युवती पर टिप्पणी को लेकर हुए विवाद ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर चर्चा शुरू कर दी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें