अगरबत्ती कारखाने में लगी आग फायर ब्रिगेड की दो दमकलों ने पाया काबू

उज्जैन। पानबिहार चौकी क्षेत्र स्थित अगरबत्ती कारखाने में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दमकलों ने यहां पहुंचकर आग पर काबू पाया।
Advertisement
चौकी प्रभारी परवेश जाटवा ने बताया कि श्री श्याम इंडस्ट्री के नाम से वंदना मालवीय द्वारा अगरबत्ती कारखाना संचालित किया जाता है। रविवार रात करीब 10.30 बजे कारखाना बंद था और यहां कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं थी। आसपास के लोगों ने धुआं निकलते देख फायर ब्रिगेड व पानबिहार चौकी पर सूचना दी। उज्जैन से दो दमकलें यहां पहुंची और आग पर काबू पाया। कारखाना संचालक द्वारा आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग किन कारणों के चलते लगी थी।
Advertisement









