Popup Image

कार्तिक-अगहन की दूसरी सवारी में बाबा के सामने झुके हजारों शीश

अगली सवारी 30 नवंबर को

Advertisement

उज्जैन। महाकाल मंदिर से 15 घंटे के भीतर दूसरी सवारी निकली। हरिहर मिलन की सवारी रविवार रात १ बजे मंदिर लौटी तो सोमवार शाम 4 बजे कार्तिक-अगहन की दूसरी सवारी धूमधाम से निकली। हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर बाबा का आशीर्वाद लिया। अगली सवारी 30 नवंबर को निकलेगी।

दरअसल, सावन भादौ मास की तरह कार्तिक और अगहन मास में भी बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की परंपरा उज्जैन में है। इन सवारियों के बीच ही हरिहर मिलन सवारी भी आती है। इसी कड़ी में सोमवार को कार्तिक मास की दूसरी सवारी निकली। महाकाल मंदिर के सभा मंडप में बाबा महाकाल के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। फिर यहां से बाबा नगर भ्रमण पर निकले। मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल ने बाबा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। रजत पालकी में विराजे बाबा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु बेकरार नजर आए।

Advertisement

परंपरागत मार्ग से गुजरी सवारी
महाकाल घाटी,गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और रामानुज कोट होते हुए सवारी रामघाट पहुंची। क्षिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक और पूजा अर्चना की गई। फिर यहां से सवारी ने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। गणगौर दरवाजा, कार्तिक चौक, ढाबा रोड़, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार होते हुए यह फिर से मंदिर पहुंची।
अर्पित पुजारी ने बताया कि सावन-भादौ की तरह ही कार्तिक-अगहन मास में भी बाबा नगरभ्रमण पर निकलते हैं। इसी कड़ी में दूसरी सवारी सोमवार को निकाली गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें