रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 7 दिसंबर तक कोटा नहीं जाएगी इंदौर-कोटा एक्सप्रेस,

उज्जैन। कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर होने वाले निर्माण काम के चलते इंदौर-कोटा एक्सप्रेस 7 दिसंबर तक कोटा नहीं जाएगी। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि इंदौर से चलने वाली इंदौर कोटा एक्सप्रेस, सोगरिया रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन सोगरिया से कोटा के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह यह ट्रेन सोगरिया स्टेशन से ही ओरिजनेट भी होगी।
बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर और छपरा के बीच चलेंगी
विंटर और वेडिंग सीजन को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। यह बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर और छपरा के बीच चलेंगी। इनमें रतलाम और नागदा से सफर किया जा सकता है।
पीआरओ मुकेश कुमार के मुताबिक यह ट्रेन विशेष किराये के साथ संचालित होंगी।
1. 05092/05091 बांद्रा टर्मिनस- गोरखपुर स्पेशल
हर बुधवार बांद्रा टर्मिनस से दोपहर १.४५ बजे स्टार्ट होगी। यह रात ११.३० बजे रतलाम और गुरुवार रात ९.४५ बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर से सोमवार रात ९.५५ बजे चलेगी। रतलाम स्टेशन पर यह मंगलवार रात १०.२५ बजे और बुधवार दोपहर १२.०० बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
स्टापेज- बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती। ट्रेन में एसी 2-टियर,एसी 3-टियर, स्लीपर श्रेणी तथा सामान्य श्रेणीे कोच होंगे।
2. 05186/05185 बांद्रा टर्मिनस से शुक्रवार सुबह १०.४५ बजे चलेगी। इसी दिन रात ८.४५ पर रतलाम ,१०.१० पर नागदा और रविवार रात १.३० बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बुधवार रात ९.०० बजे छपरा से चलेगी। गुरुवार रात ९.४५ बजे नागदा, १०.४५ बजे रतलाम और शुक्रवार सुबह ८.१० बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
स्टापेज: बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औंडि़हार, मऊ, रसड़ा, बलिया, एवं सुरेमनपुर। ट्रेन में स्लीपर एवं जनरल कोच होंगे।








