दुर्घटना में नगर निगम कर्मचारी की मौत

उज्जैन। शादी समारोह से लौट रहे नगरनिगम के एक कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। नीलगंगा थाना पुलिस ने शव का पीएम कराया। पुलिस ने बताया कि शुभम पिता सुनील सारवान निवासी दानीगेट नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी था। रविवार को इंदौर में शादी समारोह से लौटते समय धरमपुरी-सांवेर के बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। वह गंभीर घायल था। उज्जैन के प्राइवेट अस्पताल में उसे उपचार के लिये भर्ती कराया गया था, यहां सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई।
Advertisement
Advertisement









