Popup Image

झुग्गी बस्ती में दो पक्षों के बीच चले लट्ठ

उज्जैन। चिमनगंज थाना के पास स्थित झुग्गी बस्ती में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर लट्ठबाजी हुई। घटना में एक पक्ष के पांच महिला और पुरुष घायल हुए हैं। पुलिस ने सभ्ीा को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि पुराने विवाद के चलते सुबह झुग्गी बस्ती में रहने वाले पुनीत पिता हाकम सिंह और पीरू के बीच मारपीट हुई थी।

Advertisement

विवाद बढऩे पर पीरू ने अपने साथी राकेश, धनसिंह व 4-5 अन्य को भी मौके पर बुला लिया। फिर क्या था पुनीत और उसके पक्ष के लोग भी कूद पड़े। पुनीत के भाई सोमा ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी लट्ठ से पीटकर घायल कर दिया। बीच बचाव में रानू, हीना, चालू को भी चोट आई। यह सभी एक पक्ष के हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल इनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें