Popup Image

गूगल से डॉक्टर का नंबर निकालना पड़ा भारी, 1 लाख उड़ाए

इंदौर। गूगल पर सर्च कर डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेना एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने खुद को सीएचएल अस्पताल का कर्मचारी बताकर फर्जी लिंक भेजी और महिला के खाते से एक लाख रुपए साफ कर दिए। हालांकि, क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने कोर्ट के आदेश से पीडि़ता को पूरी रकम वापस दिला दी है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, पीडि़ता राधिका (परिवर्तित नाम) ने गूगल से अस्पताल का नंबर निकालकर कॉल किया था। दूसरी तरफ से बात कर रहे ठग ने अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर लिंक भेजी, जिस पर क्लिक करते ही खाते से एक लाख रुपए निकल गए। पीडि़ता ने तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने त्वरित कार्रवाई कर खाते होल्ड कराए और न्यायालय के आदेश पर पूरी राशि वापस करवाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें