दीपदान के बाद रामघाट पर 30 कर्मचारियों ने नदी से निकाला 5 डंपर से ज्यादा निर्माल्य

उज्जैन। कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों लोगों ने मंगलवार को शिप्रा में पर्व स्नान किया और रामघाट पर दीपदान कर पुण्य कमाया। दीपदान के दौरान लोगों ने पत्तल, प्लास्टिक के बॉ$क्स पर रखकर नदी में दीपक, पूजन सामग्री, फूल आदि प्रवाहित किए।इससे स्थिति यह रही कि शिप्रा नदी के पानी की सतह पर तेल फैल गया। रात 3 बजे से नगर निगम के सफाई कर्मियों ने अभियान चलाया और बुधवार सुबह 11 बजे तक नदी से 5 डंपर निर्माल्य निकाला। घाटों पर फैले तेल की फायर फाइटर से धुलाई की जा रही है। शाम तक घाट पहले सा हो जाएगा।
Advertisement
Advertisement









