Popup Image

वेडिंग सीजन में बोतलबंद पानी की खपत, शुद्धता जांचने में विभाग सुस्त

उज्जैन। शादी-ब्याह के सीजन में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बोतलबंद पानी की खपत हो रही है। हैरानी की बात यह है कि सेहत से सीधे जुड़े पानी की शुद्धता जांचने का अभियान फिलहाल शुरू नहीं हुआ है। हालांकि खाद्य एवं औषधि विभाग के अफसर जल्दी ही इसे शुरू करने का दावा कर रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, त्योहारी सीजन में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करने वाले विभाग की नजर अब तक बोतलबंद पानी की गुणवत्ता जांचने पर नहीं पड़ी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि वेडिंग सीजन में जब हजारों परिवार और मेहमान बोतलबंद पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तब इसकी शुद्धता के लिए नियमित सैंपलिंग क्यों नहीं हो रही है? उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग पहले भी पानी प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। मई 2026 में एक वाटर प्लांट को सील किए जाने की खबर भी सामने आई थी। इसके बावजूद पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता जांचने के लिए व्यापक स्तर पर नमूने लेने का सिलसिला अभी शुरू नहीं हुआ है।

बोतलबंद पानी पर नजर, जल्द चलेगा अभियान
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा का कहना है कि विभाग की नजर बोतलबंद पानी पर है। जल्द ही पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने लेने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पानी की क्वालिटी जांचने के लिए सैंपल एकत्रित किए जाएंगे। अब देखना यह है कि विभाग का यह अभियान कब जमीन पर उतरता है और शादी के सीजन में खप रहे बोतलबंद पानी की गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति सामने आती भी है या नहीं ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें