Popup Image

आकासौदा में समझौते के लिए एकत्र हुए थे,फिर एक दूसरे पर कर दिया हमला

चाकू, लट्ठ पाइप के वार से 3 घायल, कार में तोडफ़ोड़

Advertisement

उज्जैन। प्रॉपर्टी का काम करने वाले दोस्तों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। मामला चिंतामन थाने पहुंचा। समझौते की बात को लेकर शनिवार दोपहर दोनों पक्ष आकासौदा में मिले और इनके बीच चाकू, लट्ठ और पाइप चल गए। तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोहनपुरा के अजय दायमा ने बताया कि वह ट्रेवल्स का काम करता है। परिचित मनोज और संजू के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मनोज ने चिंतामन थाने में संजू के साथ उसके खिलाफ भी आवेदन दिया है। इसी मामले में समझौते की बात को लेकर अजय से संपर्क किया था। शनिवार दोपहर वह दोस्त संजय वर्मा पिता भेरू निवासी खोरिया उन्हेल रोड के साथ मनोज से मिलने आकासौदा पहुंचा था।

Advertisement

अजय का कहना है कि मनोज धानक निवासी बुच्चाखेड़ी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू, पाइप, डंडे से हमला कर दिया, इसमें अजय व संजय घायल हो गए। इधर मनोज धानक ने बताया कि अजय व उसके साथी 10 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे थे। उन्होंने ही चाकू मारकर घायल किया। टीआई हेमराज यादव ने बताया कि दोनों पक्ष पूर्व में साथ में प्रॉपर्टी का काम करते थे। इनमें लेनदेन को लेकर आपस में विवाद हुआ है। मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें