व्यापारी से हफ्ता मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर का निकाला जुलूस

उज्जैन। चिमनगंज थोक सब्जी मंडी के व्यापारी से हफ्ता माँगने वाले बदमाश आदतन अपराधी है। उस पर 9 अपराध दर्ज हैं। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। इससे पहले क्षेत्र में उसकी हेकड़ी निकालने के लिए पुलिस ने जुलूस भी निकाला।
Advertisement
दरअसल, कमल कॉलोनी में रहने वाले अरुण कोली की दुकान पर २७ नवंबर को हिस्ट्रीशीटर अर्पित उर्फ छोटू दुबे पहुंचा था और कारोबार करने देने के बदले में हर सप्ताह 5 हजार रुपए मांगे थे। कोली के इंकार करने पर उसने धमकाया था। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने अर्पित को कमल कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर चोरी, मारापीटी, गाली-गलौच के 9 मामले दर्ज हैं। उसे कोर्ट पेश किया गया। यहां से जेल भेजने के आदेश हो गए।
Advertisement









