Popup Image

ठगी की रकम मजदूर के खाते से हो रही थी ट्रांसफर, पुलिस पहुंची तो खुला चौंकाने वाला राज

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जांसापुरा में रहने वाले एक मजदूर के खाते से साइबर ठगी के लाखों रुपयों का लेनदेन 2 साल से चल रहा था। पुलिस म्यूल खाता धारकों की जांच करते हुए उसके पास पहुंची तो मजदूर बोला मुझे तो पता भी नहीं कि बैंक में मेरा खाता भी है। अब पुलिस खाते से जुड़े मोबाइल नंबर धारक की तलाश कर रही है।

Advertisement

पुलिस मुख्यालय ने साइबर विभाग को म्यूल खाता धारकों की जांच के निर्देश दिए हैं।। इसी के अंतर्गत इंडियन बैंक फ्रीगंज में खाता संचालित करने वाले मो. वारिस पिता मो. अय्यूब (24) निवासी जांसापुरा की तलाश करते हुए पुलिस उसके घर पहुंची थी। उससे बैंक खाते और उसमें हो रहे लेनदेन के संबंध में पूछताछ की तो वह बोला कि मेरा बैंक में खाता भी है

इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं। पुलिस ने पूछा कि बिना कागजात के खाता कैसे खुला तो उसने चौंकाने वाली जानकारी दी। वारिस ने पुलिस को बताया कि 2 साल पहले उसे 4 लाख रुपए के लोन की आवश्यकता थी। इसके लिए उसने सफदर हुसैन नामक व्यक्ति से संपर्क किया था। उसने 10 हजार रुपए लेकर इंडियन बैंक से लोन पास कराने की बात कही थी। इसी काम के लिए सफदर को आधार व पेनकार्ड की फोटोकॉपी दी थी। इसका उपयोग खाता खोलने में कर लिया गया।

Advertisement

नाम, पता किसी ओर का मोबाइल नंबर दूसरे का
वारिस के बयानों के आधार पर पुलिस ने बैंक से खाता खुलवाने का फार्म चैक किया जिसमें वारिस का नाम और पता तो आधार व पेनकार्ड के अनुसार लिखा था लेकिन मोबाइल नंबर किसी ओर व्यक्ति का था। वारिस ने पुलिस को बताया कि सफदर हुसैन ने लोन के लिए खाता खुलवाने बैंक बुलाया। फार्म भरकर फोटो भी लिया, लेकिन 8-10 दिन बाद 10 हजार रुपए यह कहकर वापस लौटा दिए कि लोन का आवेदन रिजेक्ट हो गया है। मैं 4 लाख का लोन नहीं करा सकता। रुपए वापस मिलने पर वारिस अपने दूसरे काम में लग गया।

जिसने खाता खुलाया उसकी हो चुकी मौत
म्यूल खाते की जांच करते पुलिस मो. वारिस और बैंक डिटेल जुटा पाई थी। खाता खुलवाने वाले सफदर हुसैन की तलाश शुरू हुई। पुलिस उसके घर पहुंची तो परिजन ने बताया कि सफदर की मृत्यु हो चुकी है। उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि अब वारिस के खाते में दर्ज मोबाइल नंबर धारक की तलाश की जाएगी क्योंकि सफदर ने वारिस का खाता तो खुलवाया लेकिन उसमें सायबर ठगी के रुपयों का लेनदेन कोई ओर व्यक्ति कर रहा था।

Advertisement

इसी तरह बैंक खाता खुलवाकर उसका उपयोग सायबर ठगी में करने का एक और मामला माधव नगर थाने पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि अनिकेत पिता सोहन कुंभकार निवासी नगारची बाखल दादाभाई नैरोजी मार्ग ने भी 2024 से 2026 के बीच इंडियन बैंक फ्रीगंज में किसी व्यक्ति द्वारा उसके नाम से खाता खुलवाकर ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें