सुबह 4 बजे किसान पर हमला, खेत में फेंका… उपचार के दौरान मौत, हत्या का केस दर्ज

उज्जैन के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के बोरमुंडला में किसान पर हमला करने का मामला हत्या में बदल गया है। घायल किसान मेहरबान सिंह की मौत के बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धाराएं बढ़ाई हैं।जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय मेहरबान पिता अमरसिंह रोजाना की तरह सुबह खेत पर गए थे
Advertisement
आरोप है कि वहां पहले से मौजूद पड़ोसियों ने लट्ठ और पाइप से हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया और खेत में छोड़कर फरार हो गए।आसपास के किसानों ने घायल अवस्था में पड़े मेहरबान को देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया गया।
परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले पानी की नली काटने को लेकर विवाद हुआ था और इसी रंजिश में हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement
Advertisement








